Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में यादव महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन:'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर FIR और रोक की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    बांदा में यादव महासभा ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के खिलाफ राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में एफआईआर दर्ज करने और फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। यादव महासभा का आरोप है कि फिल्म में समस्त यादव समाज का अपमान करने का प्रयास किया गया है, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि फिल्म के निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और एक्टर विशाल मोहन ने सामाजिक माहौल खराब करने की कोशिश की है। महासभा के अनुसार, फिल्म के ट्रेलर और उपलब्ध सामग्री से यादव समुदाय का अपमानजनक चित्रण स्पष्ट है। विशेष रूप से, फिल्म में यादव समाज की एक लड़की का मुस्लिम समाज के लड़के के साथ प्रेम प्रसंग दिखाया गया है। इस चित्रण को लेकर समाज में गहरा रोष व्याप्त है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई है। यादव महासभा ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और एक्टर विशाल मोहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग दोहराई है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो पूरे भारत का यादव समाज विरोध में सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RTE प्रवेश में गड़बड़ी का आरोप:समाजवादी मजदूर सभा ने जांच और कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    आर्य प्रतिनिधि सभा अमरोहा ने डीएम को दिया ज्ञापन:शराबबंदी और शिक्षा नीति में बदलाव के साथ अन्य मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment