Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली:पत्नी से विवाद के बाद ससुर पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    5 hours ago

    1

    0

    बांदा में गुरुवार को एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। दशरथ राजपूत (35) को उसके घर में बाईं जांघ में गोली लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में पाया। लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। मामला कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव का है। ससुर पर लगाया गोली मारने का आरोप जानकारी के अनुसार, घटना के समय दशरथ घर में अकेला था, जबकि उसके पिता शिवचंद्र और अन्य परिजन खेतों में गए थे। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। अस्पताल में दशरथ ने पुलिस को बताया कि पत्नी से विवाद के चलते उसके ससुर ने तमंचे से गोली मार दी। उसके अनुसार, वारदात के बाद ससुर अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। ससुर ने आरोपों से किया इनकार पुलिस जांच में सामने आया कि बुधवार शाम दशरथ अपनी ससुराल लौहाई गांव गया था और पत्नी सपना को साथ लेकर मवई लौटा था। रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसकी जानकारी सपना ने अपने पिता राकेश राजपूत को दी। गुरुवार सुबह राकेश मवई पहुंचा और अपनी बेटी को साथ लेकर मायके चला गया। घटना के बाद पुलिस ने सपना और उसके पिता राकेश को थाने बुलाकर पूछताछ की। राकेश ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि दशरथ अक्सर उनकी बेटी से झगड़ा करता है और उन्हें फंसाने के लिए खुद को गोली मारी है। दशरथ और सपना की शादी पिछले वर्ष हुई थी। गोली चलने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में 25 बैलगाड़ियों से 3 किलोमीटर तक निकली बारात:बुंदेलखंड में 30 साल पुरानी परंपरा फिर हुई जीवित
    Next Article
    कार ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत:रायबरेली में दुकानदार गंभीर रुप से घायल; वाहन छोड़कर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment