Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली:इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, खुद लगाया था ससुर पर फायरिंग का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार को कमासिन थाना क्षेत्र के मवई गांव में हुई। युवक को बाईं जांघ में गोली लगी थी। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दशरथ राजपूत (35) के रूप में हुई है। दशरथ ने गोली लगने के बाद अपने ससुर पर गोली मारने का आरोप लगाया था। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने इसकी पुष्टि की। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बुधवार शाम दशरथ अपनी ससुराल लोहाई गांव निमंत्रण में गया था। वहां से वह अपनी पत्नी सपना को साथ लेकर अपने गांव मवई लौट आया था। रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सपना ने इसकी सूचना अपने पिता राकेश राजपूत को दी। गुरुवार सुबह सपना के पिता राकेश राजपूत मवई गांव पहुंचे और अपनी बेटी सपना को वापस अपने साथ ले गए। दशरथ और सपना की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। घटना के समय दशरथ घर में अकेला था, क्योंकि उसके पिता शिवचंद्र खेत पर गए हुए थे। विवाद का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दूसरी ओर, सपना के पिता राकेश राजपूत ने दामाद दशरथ पर पलटवार किया है। उन्होंने बताया कि दशरथ अक्सर उनकी बेटी सपना से झगड़ा करता था। बुधवार शाम भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। राकेश का आरोप है कि जब वह अपनी बेटी को वापस ले आए, तो दशरथ ने उन्हें फंसाने के लिए खुद को तमंचे से गोली मार ली। इस मामले में डीएसपी सौरभ सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के घर से ही आलाकत्ल (हथियार) बरामद कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क पर ऑटो खड़े कर के ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन:कन्नौज के छिबरामऊ में तहसील रोड पर प्रदर्शन, पुलिस से कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- अफसर दोष भावना से दूर रहें:शस्त्र लाइसेंस याचिका पर स्थायी और पैतृक निवास का अंतर समझाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment