Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर ऑटो खड़े कर के ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन:कन्नौज के छिबरामऊ में तहसील रोड पर प्रदर्शन, पुलिस से कार्रवाई की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में प्राइवेट बस संचालकों की दबंगई से भयभीत ऑटो ड्राइवरों ने प्रदर्शन किया। तहसील रोड पर आटो खड़े कर विरोध दर्ज कराया और पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की। मामला छिबरामऊ नगर का है। जहां से सौरिख कस्बे तक ऑटो चलते हैं, जबकि प्राइवेट बसें छिबरामऊ से औरैया जिले के बेला-बिधूना तक सवारियां लेकर जातीं हैं। ऐसे में सवारियों को बैठाने की होड़ में छिबरामऊ में अक्सर ऑटो ड्राइवरों से बस यूनियन के लोग अभद्रता और मारपीट कर देते हैं। डरा-धमकाकर ऑटो बन्द कराने के प्रयास किए जा रहे। जिसके खिलाफ ऑटो ड्राइवर छिबरामऊ में तहसील रोड पर एकत्र हो गए और ऑटो खड़े कर के दबंगों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद थाने जाकर कार्यवाही की मांग की। ऑटो ड्राइवरों ने बताया कि प्राइवेट बस संचालक और उनके एजेंट आए दिन आटो ड्राइवरों से अभद्रता व मारपीट करते हैं। ऑटो में सवारी बैठाने पर गोली मारने की धमकी देते हैं। बाहरी युवकों को बुलाकर मारपीट करवाते हैं। जिससे ऑटो चालक डरे हुए हैं। आटो न चलाने पर उनकी किश्त भी भरना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बस संचालकों और उनके एजेंट्स पर नकेल कसने जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सबा पर FIR कराने वाली रुकसाना खुद 420 की मुलजिम:फर्जी रसीद बनाकर संपत्ति कब्जाने की कोशिश की थी
    Next Article
    बांदा में युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली:इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत, खुद लगाया था ससुर पर फायरिंग का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment