Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुंदेली सेना ने वृद्धाश्रम में मनाया जलशक्ति मंत्री का जन्मदिन:चित्रकूट में बुजुर्गों ने स्वतंत्रदेव सिंह को दिया आशीर्वाद

    7 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार में जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का जन्मदिन बुंदेली सेना ने विनाकपुर स्थित वृद्धाश्रम में केक काटकर मनाया। इस अवसर पर आश्रम के वृद्धजनों ने उनके शतायु और दीर्घायु होने की कामना की। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को जननेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी से इतर भी उनके प्रदेश में लाखों समर्थक और अनुयायी हैं। अजीत सिंह ने उनकी सरलता, विनम्रता और मृदुभाषिता की प्रशंसा की। सिंह ने आगे बताया कि मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कड़ी मेहनत से अपना मुकाम बनाया है। वे अपने भाषणों में युवाओं को 'सिर में बर्फ, पांव में चक्कर और जुबान में शक़्कर' रखने का मंत्र देते हैं। उनकी अथक मेहनत, निष्ठा और समर्पण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके जुड़ाव का अहम कारण बताया गया। इस मौके पर विराग सिंह एडवोकेट, मैनेजर महेंद्र सिंह सहित सौ से अधिक वृद्धजन मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकली:बजट वृद्धि और कार्यदिवस बढ़ाने की मांग, मजदूरों ने उठाई आवाज
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर गाजियाबाद में कल से वाहनों का डायवर्जन:एडिशनल CP राजकरन नैयर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की बैठक, दूधेश्ववर मंदिर की तरफ सभी वाहन प्रतिबंधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment