Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकली:बजट वृद्धि और कार्यदिवस बढ़ाने की मांग, मजदूरों ने उठाई आवाज

    8 hours ago

    1

    0

    औरैया में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने "मनरेगा बचाओ संग्राम" अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, मजदूरों, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने मनरेगा में बदलावों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। यह पदयात्रा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के निर्देशन में राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा थी। औरैया में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सरिता दोहरे की अध्यक्षता और जिला समन्वयक रामानंद चौबे के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। "मनरेगा बचाओ संग्राम" अभियान के पर्यवेक्षक विकास सोनकर भी इस दौरान उपस्थित रहे। पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर तहसील तिराहा, सदर बाजार, हलवाई खाना, संकटमोचन, संजय गेट होते हुए सुभाष चौक पहुंची, जहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद, पदयात्रा शहीद पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। शहीद पार्क में समापन सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सरिता दोहरे ने कहा कि मनरेगा में किए गए परिवर्तनों का सीधा असर किसानों, मजदूरों और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने मनरेगा के बजट में तत्काल वृद्धि करने, मजदूरों को समयबद्ध भुगतान की गारंटी देने और कार्य दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन करने की मांग की। जिला प्रभारी विकास सोनकर ने अपने संबोधन में कहा कि जब भी गरीब और मजदूर पर संकट आया है, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा सड़क पर उतरकर उनकी आवाज उठाई है। जिला समन्वयक रामानंद चौबे ने कार्यकर्ताओं से गांवों में जाकर मनरेगा की वास्तविक स्थिति का पता लगाने और मजदूरों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस पदयात्रा में इंटक के राष्ट्रीय महासचिव अमजद हसन, बृजकिशोर पांडे, दिलीप तिवारी प्रवीण गुप्त, शिवनाथ सिंह सेंगर, गिरीश सिकरवार, महेंद्र सिंह धाकड़, सोभित त्रिपाठी, संदीप चक, जितेंद्र यादव, आशीष यादव, उत्कर्ष अवस्थी, अशोक शर्मा, अरविंद बाजपेई, एहसान मोहम्मद, संजीव कश्यप सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सिटी बसें बंद, 164 कंडक्टर बेरोजगार:नौकरी बहाली की मांग को लेकर RM कार्यालय में हड़ताल, अनिश्चित कालीन धरना का किया ऐलान
    Next Article
    बुंदेली सेना ने वृद्धाश्रम में मनाया जलशक्ति मंत्री का जन्मदिन:चित्रकूट में बुजुर्गों ने स्वतंत्रदेव सिंह को दिया आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment