Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदलते मौसम का असर बच्चों की सेहत पर:खांसी, बुखार, जुकाम की चपेट में आ रहे बच्चे, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भीड़

    4 hours ago

    1

    0

    मौसम में तेजी से बदलाव के कारण बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आज 100 से अधिक बच्चे खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित होकर पहुंचे। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह-शाम की ठंड और दिन की धूप के कारण लोग बचाव में लापरवाही बरत रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। डॉ. कुमार के अनुसार, बदलते मौसम में बच्चों में वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अस्पताल आने वाले बच्चों में वायरल बुखार, निमोनिया, सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी शिकायतें प्रमुखता से सामने आ रही हैं। सुबह और शाम बच्चों का करें सर्दी से बचाव.. बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें सुबह-शाम पूरी बाजू के ऊनी कपड़े पहनाकर रखें और गरमाहट की पूरी व्यवस्था करें। दूध देने से पहले बोतल को कम से कम पांच मिनट तक पानी में उबालना सुनिश्चित करें। बच्चों को पानी में खेलने न दें और उन्हें ठंडी चीजें खाने को न दें। इसके बजाय, उन्हें गुनगुना दूध ही पिलाएं ताकि वे स्वस्थ रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में व्यापारी ने की आत्महत्या:बरगद के पेड़ से लटका मिला शव, बिजनेस में नुकसान से थे परेशान
    Next Article
    द केरल स्टोरी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:तीन राज्यों की तीन कहानियां और प्यार के नाम पर धर्मांतरण; 27 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment