Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में व्यापारी ने की आत्महत्या:बरगद के पेड़ से लटका मिला शव, बिजनेस में नुकसान से थे परेशान

    5 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के अहसान गांव में एक व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वे अपने व्यापारी में लगाकर हो रहे नुकसान से परेशान थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरगद के पेड़ से लटका मिला शव परिजनों ने बताया कि मृतक 36 वर्षीय अहसान मंसूरी जानवरों का व्यापार करते थे। आज सुबह जब सभी जागे तो वो घर में कही नजर नहीं आए, इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गयी। तलाश के दौरान उनका शव घर से कुछ दूरी पर बरगद के पेड़ से लटका मिला। शव को उतारकर आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया । पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव सूचना मिलते ही थाना मऊदरवाज़ा के प्रभारी अजब सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह तथा हथियापुर चौकी इंचार्ज विनीत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के पहुंचने पर मृतक का शव घर पर चारपाई पर रखा मिला। हथियापुर चौकी इंचार्ज ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला व्यापार में नुकसान के चलते तनाव का प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चार बच्चों को पीछे छोड़ गए अहसान मंसूरी मृतक अपने पीछे पत्नी हुस्ना बेगम और चार छोटे बच्चों—दो पुत्र एवं दो पुत्रियों—को छोड़ गया है। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी अब छोटे भाई शाहबाज पर आ गई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा के भटीपुरा में एक महीने से जलभराव:नगर पालिका ने ऑनलाइन निस्तारण का दावा किया
    Next Article
    बदलते मौसम का असर बच्चों की सेहत पर:खांसी, बुखार, जुकाम की चपेट में आ रहे बच्चे, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment