Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिठूर में युवक गंगा में कूदा, नाविकों ने बचाया:परियर पुल से लगाई छलांग, घरेलू विवाद बना वजह

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर के परियर पुल पर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक जीवित है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घरेलू विवाद के चलते जान देने का किया था प्रयास शिवराजपुर थाना क्षेत्र के राम नगर निवासी भोला कोरी पुत्र रामचंद्र शुक्रवार को अपने घर से बिठूर आया था। दोपहर करीब एक बजे वह परियर पुल पहुंचा और अचानक गंगा नदी में कूद गया। युवक को नदी में कूदता देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिठूर थाने में तैनात दरोगा अभिषेक सिंह गोताखोरो की टीम के साथ मौके पर पहुँचे और स्थानीय नाविकों व गोताखोरों की सहायता से युवक की तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयास के बाद युवक को गंगा नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकालने के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घरेलू तनाव से परेशान था और इसी वजह से आत्महत्या करने के उद्देश्य से गंगा में कूद गया था। पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी है। घटना के बाद परियर पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते जान देने के लिए वह गंगा में कूदा था। सूचना पर दरोगा अभिषेक सिंह तत्काल गोताखोरो कि टीम के साथ पहुँचे और सकुशल उसे बाहर निकाल कर उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डंपर ने चेकिंग टीम को कुचलने की कोशिश की:ओवरलोड वाहन रोकने पर बैरियर तोड़ा, 2 लाख का जुर्माना
    Next Article
    चित्रकूट में सड़क हादसे में युवक की मौत:मार्केट जाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment