Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर ने चेकिंग टीम को कुचलने की कोशिश की:ओवरलोड वाहन रोकने पर बैरियर तोड़ा, 2 लाख का जुर्माना

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं में वाहन चेकिंग कर रही बरेली पीटीओ और पुलिस टीम को एक डंपर चालक ने कुचलने का प्रयास किया। टीम के सदस्य किसी तरह बच गए, लेकिन चालक बैरियर को डंपर में फंसाकर काफी दूर तक घसीटता ले गया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया। यह घटना बरेली-बदायूं सीमा पर आंवला कस्बे में हुई। बरेली पीटीओ विनय मिश्रा अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बिना नंबर का एक ओवरलोड डंपर बालू ले जाते हुए दिखा। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो चालक ने पीटीओ की गाड़ी को टक्कर मार दी और डंपर भगा दिया। चालक डंपर को बिसौली ले गया और वहां से वजीरगंज से आंवला जाने वाली सड़क पर भागने लगा। इस घटना की सूचना बदायूं और बरेली पुलिस को मिल चुकी थी। पुलिस ने डंपर की तलाश शुरू की और बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। बदायूं एआरटीओ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जब डंपर आता दिखा, तो उसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए उसे रौंद दिया। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी के बाद डंपर और उसके चालक को पकड़ लिया। बदायूं एआरटीओ हरिओम कुमार ने बताया कि यह वाहन ओवरलोड था और उनके जिले की सीमा में पकड़ा गया, जिस पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बरेली के एआरटीओ प्रवर्तन वैभव सोती ने बताया कि चालक और वाहन को पकड़ लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वजीरगंज एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि घटना आंवला कोतवाली क्षेत्र से शुरू हुई थी, इसलिए प्राथमिकी वहीं दर्ज की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहाबाद वार्ड-19 में उपचुनाव की मांग:रिक्त सभासद पद पर चुनाव कराने को कहा, हरदोई कांग्रेस ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    बिठूर में युवक गंगा में कूदा, नाविकों ने बचाया:परियर पुल से लगाई छलांग, घरेलू विवाद बना वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment