Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा की जीत:BJP प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह 2483 वोट से जीते, कहा- यह जीत मां को समर्पित; जश्न शुरू

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर की बिठूर नगर पंचायत के चेयरमैन पद के उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह 2483 वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 4210 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय को हराया। आदर्श द्विवेदी उर्फ विभु 1727 वोट के साथ उपविजेता रहे। कांग्रेस के प्रदीप द्विवेदी को सिर्फ 56 वोट ही मिले। भाजपा उम्मीदवार की जीत के बाद उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल बजाकर खुशी का इजहार किया। चुनाव जीते राणा समरेंद्र सिंह ने इसे जनता की जीत बताया। समर्थकों ने कहा यह जीत पूर्व चेयरमैन और भाजपा उम्मीदवार की स्व. मां डॉ. निर्मला सिंह को समर्पित है। उपचुनाव 13 अक्टूबर को हुआ था। वोटों की गिनती आज गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। भाजपा उम्मीदवार ने पहले राउंड की गिनती से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी। उनकी बढ़त हर राउंड की गिनती के बाद बढ़ती रही। पहले राउंड की गिनती के बाद से ही वह निर्णायक बढ़त ले चुके थे। नगर पंचायत भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 वार्डों के मतपत्रों की गिनती की गई। भाजपा से राणा समरेंद्र सिंह, कांग्रेस से प्रदीप द्विवेदी और निर्दलीय आदर्श द्विवेदी चुनाव मैदान में थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीला ड्रम हत्याकांड-सजा के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा:मुस्कान के पुराने फोटो-वीडियो पोस्ट किए, यूजर्स बोले- जैसा करोगे, वैसा भरोगे
    Next Article
    गे-एप से कारोबारी के बेटे को फंसाया,अगवा कर फिरौती मांगी:मथुरा में 47 हजार मिलने के बाद छोड़कर भागे, पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment