Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गे-एप से कारोबारी के बेटे को फंसाया,अगवा कर फिरौती मांगी:मथुरा में 47 हजार मिलने के बाद छोड़कर भागे, पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा

    7 hours ago

    1

    0

    मथुरा में गे एप के जरिए हार्डवेयर कारोबारी के 16 साल के बेटे को जाल में फंसाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अगवा करने के बाद फोन करके पिता से 50 हजार की फिरौती मांगी। पिता ने एक परिचित के जरिए 47 हजार रुपए आरोपियों को दे दिए। इसके बाद परिचित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो अगवा करने वाले डर गए। वे कारोबारी के बेटे को बलदेव रोड पर कारव गांव में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसके परिजन को सौंप दिया। उसके बाद अगवा करने वालों की तलाश में जुट गई। सर्विलांस के जरिए गुरुवार सुबह में करीब 5 बजे पुलिस को पता चला कि अगवा करने वाले मगोर्रा क्षेत्र में हैं। थार से कहीं जा रहे हैं। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें पकड़ने के लिए चार टीमें बनाईं। उसके बाद मगोर्रा थाने क्षेत्र में लालपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बाइक सवार फायरिंग करके भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। गोली दोनों के पैर में लगी। दोनों बाइक से गिर गए। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। घटना मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 13 अक्टूबर को स्कूल जाते समय अगवा किया गया था राया में एक हार्डवेयर कारोबारी हैं। उनका बेटा 16 साल का है। उसने मोबाइल में गे एप इंस्टाल किया था। जिस पर उसकी बातचीत दो युवकों से होती थी। बातचीत के दौरान उन्होंने उसके परिवार के बारे में डिटेल हासिल कर ली थी। उसके बाद उसे अगवा करने का प्लान बनाया। मंगलवार को वह स्कूल से घर जाने के बाद पिता का खाना लेकर बलदेव रोड पहुंचा, जहां थार में सवार युवकों ने उसे गाड़ी में बैठाकर अपहरण कर लिया। पिता को वाट्सएप काॅल खाते में 50 रुपए डालने को कहा उन्होंने पहले किशोर का मोबाइल बंद कराया। बाद में उसे चालू कर पिता को वाट्सएप काॅल किया और बेटे के अगवा होने की सूचना दी। उसके बाद रिहा करने के बदले खाते में 50 रुपए डालने को कहा। पिता ने अपने परिचित को घटना की जानकारी दी। उसके बाद उनसे 47 हजार रुपए लेकर आरोपियों को दे दिए। पुलिस के छानबीन करते ही आरोपी बेटे को छोड़कर भाग गए परिचित ने इसकी सूचना राया थाने की पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। अगवा करने वालों को जैसे ही इसके बारे में पता चला वे डर गए। घटना वाले दिन ही मंगलवार शाम को बेटे को बलदेव रोड पर कारव गांव में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से लड़के को बरामद कर परिजन को सौंप दिया। इसके बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने अगवा करने वालों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई। सर्विलांस की मदद ली। पुलिस को सर्विलांस से अगवा करने वालों का पता चला गुरुवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को पता चला कि कारोबारी के बेटे को अगवा करने वाले दोनों युवक मगोर्रा थाने क्षेत्र में लालपुर पुलिया के पास थार गाड़ी से जा रहे हैं। पुलिस ने फौरन इलाके के घेराबंदी कर चेकिंग शुरू किया। पुलिस को देख अगवा करने वाले दोनों युवक पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। गोली दोनों के पैर में लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद उसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई। उनकी पहचान हाथरस के मुरसान क्षेत्र के रहने रजत और मथुरा के जमुनापार क्षेत्र निवासी मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से थार गाड़ी, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पैर में गोली मारकर पकड़ा सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया- बुधवार रात करीब 8 से 9:30 बजे के बीच आरोपियों के मगोर्रा थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की तो गाड़ी से भागने लगे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे दोनों आरोपी गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। उसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। ये भी पढ़ें- शिवा और श्रद्धा की चैट सामने आई: फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा; बार-बार नंबर बदल लेती थी लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वॉन्टेड मॉडल श्रद्धा दुबे 5 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस बीच शिवा और श्रद्धा की चैट सामने आई है। इसमें श्रद्धा ने शिवा से कहा था कि तुम्हारे साथ बुरा ही होगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा की जीत:BJP प्रत्याशी राणा समरेंद्र सिंह 2483 वोट से जीते, कहा- यह जीत मां को समर्पित; जश्न शुरू
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:विश्वनाथ मंदिर के टूटे स्वर्ण मंडित शिखर की होगी मरम्मत, IIT मद्रास की टीम जांच करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment