Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:अमरोहा में हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी, हर हर गंगे के जयकारों से गूंजे घाट

    1 hour ago

    2

    0

    अमरोहा में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को नेशनल हाईवे किनारे स्थित ब्रजघाट गंगा धाम और तिगरी गंगा धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान गंगा घाट 'हर हर गंगे' और 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठे। ब्रजघाट गंगा तट पर शुक्रवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। ब्रह्म मुहूर्त में भक्तों ने गंगा मैया के जयकारों के साथ स्नान किया। सूर्योदय के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर उपासना की गई। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ कराए और पुरोहितों को अन्न, वस्त्र तथा धन का दान कर पुण्य लाभ कमाया। तिगरी गंगा धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। सुबह दस बजे तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। गंगा घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा, वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं। ब्रजघाट में दिल्ली, हरियाणा समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आए थे। वहीं, तिगरी गंगा धाम में गजरौला शहर और आसपास के गांवों के ग्रामीण उमड़े। पुलिस ने पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी-बारिश से बदला मौसम, 9.4 डिग्री लुढ़का पारा:दो दिन तक बादल छाए रहेंगे, चार और पांच मई को फिर बारिश का अलर्ट
    Next Article
    बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी:फर्रुखाबाद में सुबह चार बजे से ही घाटों पर पहुंचने लगे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment