Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर में भव्य आयोजन:महापरिनिर्वाण मंदिर में डिप्टी सीएम ने चढ़ाया चीवर, पूर्व संध्या पर निकला कैंडल मार्च

    4 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती पर कुशीनगर स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर में भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शामिल हुए। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने कैंडल मार्च निकालकर मंदिर की परिक्रमा की। दीपों की रोशनी और “बुद्धं शरणं गच्छामि” के जयघोष से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में डूब गया। भिक्षुओं ने शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। 5 तस्वीरें देखिए… शुक्रवार को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शामिल हुए। दोनों नेताओं का कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वागत किया गया, जिसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। महापरिनिर्वाण मंदिर में दोनों डिप्टी सीएम ने भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं ने मंत्रोच्चार के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम बर्मी बुद्ध विहार मंदिर भी गए। वहीं, स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आयोजन को और भव्य बना दिया। हल्की बूंदाबांदी के चलते कार्यक्रम की शुरुआत में थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कुशीनगर पूरी तरह आस्था, श्रद्धा और उल्लास में डूबा नजर आया। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान दीपों की रोशनी और "बुद्धं शरणं गच्छामि" के जयघोष से पूरा परिसर आध्यात्मिक माहौल में डूब गया। भिक्षुओं ने शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। हल्की बूंदाबांदी के कारण पूजा-पाठ और कार्यक्रमों की शुरुआत में थोड़ी देरी हुई है। हालांकि, सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं। मंदिर परिसर में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पराग फैक्ट्री में श्रमिकों का सम्मान:बोले मंत्री- वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की नींव हैं मजदूर
    Next Article
    लखनऊ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित:युवाओं में तनाव से निपटने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment