Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई के बिजनेसमैन ने 500 करोड़ ठगे:200 कारोबारियों को शिकार बनाया, लखनऊ में PC; व्यापारी बोले- जमानत न होने पाए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज स्थित गोमती होटल में शनिवार को अलग-अलग राज्यों से पहुंचे कारोबारियों ने फैशन टीवी के नाम पर हुए बड़े घोटाले का खुलासा किया। व्यापारियों का आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिए 200 से ज्यादा लोगों से 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी की गई है। लखनऊ, मुंबई, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में मुकदमें दर्ज कराए गए हैं। मामले की जानकारी होने के बाद अब कई कारोबारी सामने आ रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए कारोबारी मनोज अग्रवाल, दिल्ली के विकास बंसल और मुंबई के राजेश तलवानी समेत कई पीड़ितों ने सुनियोजित ढंग से की गई ठगी की जानकारी दी। शालीमार गैलेंट, गोमती नगर विस्तार में रहने वाले मनोज कुमार अग्रवाल कारोबारी हैं। 2022 में सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात फैशन टीवी के एमडी काशिफ खान से हुई। कासिफ खान ने लखनऊ में फैशन टीवी की फ्रेंचाइजी देने की बात कही। उनसे कहा कि लखनऊ में उनके साथ मिलकर बिजनेस करेंगे। फ्रेंचाइजी को लेकर मनोज की काशिफ की टीम के दुष्यंत सिंह, प्रियेश जैन, हार्दिक गौर से मुलाकात हुई। कंपनी के बारे में पूरी डिटेल देकर 18 लाख 88 हजार रुपए ले लिए और एग्रीमेंट करा लिया। एग्रीमेंट में लिखा था कि लखनऊ में वो किसी अन्य के साथ व्यापार नहीं करेंगे। इसके बाद मनोज को झांसा दिया कि वो एक सैलून खोलना चाहते हैं। मनोज उनके झांसे में आकर अगस्त 2023 में 20 लाख 65 हजार रुपए चेक के जरिए और दे दिए। इसके बाद एक एग्रीमेंट भेजा जो लीगल नहीं था। इसका विरोध करने पर आगे अनुबंध बदलने की बात कही। कुछ दिन बाद व्यापारी को पता चला कि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति से फ्रेंचाइजी को लेकर बातचीत कर रहा है। जिसके बाद मनोज ने ईमेल से जवाब मांगा तो सही जवाब नहीं मिला। कासिफ से संपर्क करने की कोशिश की तो नहीं हो पाई। जिसके बाद मनोज ने जालसाजों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। कर्ज में डूबे पीड़ित दिल्ली से आए विकास बंसल ने कहा- इस घोटाले से सैकड़ों परिवार बर्बाद हो गए हैं। कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी लगा दी, तो कई ने कर्ज लेकर निवेश किया। आज अधिकांश पीड़ित आर्थिक संकट में हैं और मानसिक रूप से भी टूट चुके हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 3 करोड़ निवेश, 12 साल बाद भी नहीं मिला पैसा मुंबई के कारोबारी राजेश तलवानी ने बताया- करीब 12 साल पहले 3 करोड़ रुपए निवेश किए थे, जो अब बढ़कर लगभग 30 करोड़ रुपए के बराबर हो चुके हैं। जब जरूरत के समय उन्होंने पैसा मांगा तो उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। 12-14 साल से चल रहा था नेटवर्क पीड़ितों के मुताबिक यह पूरा खेल 12 से 14 वर्षों से चल रहा था। इसमें खासतौर पर छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को निशाना बनाया गया। बड़े पद और रिटर्न का लालच देकर लोगों को जाल में फंसाया जाता था और विरोध करने पर दबाव बनाया जाता था। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मुख्य आरोपी कासिफ खान को बचाने में लगे हुए हैं और मामले को दबाने की कोशिश हो रही है। यहां तक कि कुछ लोगों पर पुलिस से साठगांठ के भी आरोप लगाए गए। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से संपर्क बताता था आरोपी पीड़ितों का कहना है कि मुख्य आरोपी ने साल 2014 के आसपास अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ जुड़ाव दिखाकर लोगों का भरोसा जीता। पीड़ितों का कहना है कि बड़े नामों का इस्तेमाल कर निवेश के लिए प्रेरित किया गया। व्यापारियों ने मांग की कि इस पहलू की भी निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। आरोपी काशिफ ड्रग्स मामले में भी फंस चुका 2021 में एनसीबी ने मुंबई की क्रूज पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर कार्रवाई की थी। जिसमें कासिफ खान का नाम सामने आया था। जिसके बाद मंत्री नवाब मलिक ने काशिफ के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि खान ड्रग्स, सेक्स और पोर्न रैकेट चलाता है। कासिफ ने ही रेव पार्टी का आयोजन किया था। सीएम से लगाई मदद की गुहार पीड़ितों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप कर उच्च स्तरीय जांच कराने और आरोपी का पासपोर्ट जब्त करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोपी को जमानत मिलती है तो उसके देश छोड़कर भागने का खतरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL मामले में आरोपी के ताऊ को नोटिस:सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को लेकर 7 दिन की मोहलत
    Next Article
    ललितपुर में मजदूर का शव घर पहुंचा, बिना पोस्टमार्टम भेजा:शिकोहाबाद में हुई मौत, परिजन ट्रेन से कटने की आशंका जता रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment