Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा:98 केंद्रों पर 67945 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, पिछले साल से 98 अधिक

    9 hours ago

    1

    0

    बदायूं में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले में कुल 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 67,945 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले 98 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा। कुल परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के 37,369 और इंटरमीडिएट के 30,576 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा ड्यूटी के लिए माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग दोनों के शिक्षकों को तैनात किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग से 1,495 शिक्षक और 292 शिक्षिकाएं ड्यूटी करेंगी, जबकि बेसिक शिक्षा परिषद से 1,411 शिक्षक और 1,288 शिक्षिकाएं तैनात की गई हैं। कुल मिलाकर 4,486 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान पूरा हो चुका है और केंद्रों की चाबियां प्रशासन के पास सुरक्षित हैं। कल सुबह से ही प्रत्येक केंद्र पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हो जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह 6:30 बजे से परीक्षार्थियों की लाइनें लगना शुरू हो जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में भाजपा प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न:संगठन मजबूत करने, सरकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
    Next Article
    आईजी लखनऊ रेंज ने उन्नाव में की समीक्षा:अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा पर दिए प्रभावी निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment