Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईजी लखनऊ रेंज ने उन्नाव में की समीक्षा:अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा पर दिए प्रभावी निर्देश

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) लखनऊ रेंज किरण एस मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचे। जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका औपचारिक स्वागत किया। आईजी को जनपद की कानून-व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद विभागीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, महिला अपराध, संगठित अपराध और शांति-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद्र, क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह तथा प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान आईजी किरण एस ने अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और संगठित अपराध पर विशेष निगरानी रखने को कहा। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आईजी ने थानावार अपराध समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर बल दिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जनसंपर्क मजबूत करने के निर्देश भी दिए। आईजी ने पुलिस कार्यशैली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया, ताकि आमजन में विश्वास कायम रहे। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और अपराधियों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई हो रही है। निरीक्षण के दौरान आईजी ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण, अनुशासन और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। आईजी ने पुलिसकर्मियों को निष्पक्ष और संवेदनशील व्यवहार अपनाने की सलाह दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा:98 केंद्रों पर 67945 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, पिछले साल से 98 अधिक
    Next Article
    सपा विधायक ने शिक्षा नीति पर उठाए सवाल:रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment