Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में बदला मौसम, आसमान में छाए बादल:हल्की धुंध से तापमान गिरा, लोगों को गर्मी से मिली राहत

    8 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मंगलवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए और हल्की धुंध दिखाई दी, जिससे वातावरण में ठंडक महसूस की गई। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और बढ़ते तापमान से परेशान लोगों को राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से जिले में गर्मी तेजी से बढ़ रही थी। दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। तापमान लगातार बढ़कर करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, जिससे मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था। गर्मी बढ़ने के साथ बाजार में ठंडे पेय पदार्थों, शरबत और आइसक्रीम की बिक्री भी तेज हो गई थी। दुकानों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही थी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर से सोमवार शाम को लोगों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी। इसमें दोपहर की तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई थी। मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाने और धुंध जैसी स्थिति बनने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिली है, वहीं किसान भी मौसम के अगले रुख पर नजर बनाए हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में 1 मई तक निषेधाज्ञा लागू:आगामी त्योहारों और परीक्षाओं को देखते हुए डीएम का आदेश
    Next Article
    गोरखपुर की 3 लेडी कॉन्स्टेबल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल:ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मारी बाजी, प्रमोशन मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment