Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 1 मई तक निषेधाज्ञा लागू:आगामी त्योहारों और परीक्षाओं को देखते हुए डीएम का आदेश

    10 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में आगामी त्योहारों और संभावित परीक्षाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आदेश जारी कर बताया कि जिले में 1 मई तक धारा 144 प्रभावी रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि 21 मार्च को ईद, 26 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती, 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती और 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाएंगे। इन त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस अवधि में विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं, पुलिस भर्ती परीक्षा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी संभावित हैं। प्रशासन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ की स्थिति से बचने के लिए सतर्कता बरत रहा है। यह आदेश जनपद के संपूर्ण क्षेत्र में लागू रहेगा और जिले के सभी व्यक्तियों पर प्रभावी होगा। प्रशासन ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में अचानक मौसम बदला, सुबह घना कोहरा छाया:विजिबिलिटी 30 मीटर रही, मार्च में ही मई जैसी गर्मी; पारा 34 डिग्री पार
    Next Article
    बदायूं में बदला मौसम, आसमान में छाए बादल:हल्की धुंध से तापमान गिरा, लोगों को गर्मी से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment