Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में चार इंस्पेक्टर का ट्रांसफर:भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्लामनगर एसएचओ से चार्ज लिया गया

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा ने बुधवार रात चार इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। इनमें एक थाना प्रभारी से उनका चार्ज वापस ले लिया गया है, जबकि दो नए इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस्लामनगर के एसएचओ जितेंद्र सिंह से चार्ज छीनकर उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया है। उनके खिलाफ तीन दिन पहले ही राजस्वकर्मियों और बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। बीजेपी पदाधिकारियों ने घूसखोरी के खुले आरोप लगाए थे, जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। राजस्वकर्मियों ने भी उनकी कार्यप्रणाली के विरोध में समाधान दिवस का बहिष्कार किया था। जितेंद्र सिंह का कार्यकाल जिले के मूसाझाग और वजीरगंज थानों में भी विवादित रहा था। एसएसपी ने चार्ज संभालने के बाद उन पर भरोसा जताया था, लेकिन उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। जितेंद्र सिंह की जगह सहसवान के एसएचओ धनंजय सिंह को इस्लामनगर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, साइबर क्राइम थाने में तैनात इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह को सहसवान का एसएचओ बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कछला गंगाघाट के पास बनाए गए अस्थाई थाने का प्रभार सौंपा गया है। एसएसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से ये तबादले किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में कांवड़ यात्रा शुरू:'बोल बम' के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
    Next Article
    लखनऊ के शिवालयों में भोर से उमड़ी भीड़:मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर महादेव के दर्शनों को कतारें; नगर आयुक्त के साथ मेयर ने लिया आशीर्वाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment