Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के शिवालयों में भोर से उमड़ी भीड़:मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर महादेव के दर्शनों को कतारें; नगर आयुक्त के साथ मेयर ने लिया आशीर्वाद

    2 hours ago

    1

    0

    सावन के पहले दिन भोर से ही लखनऊ के शिवालयों में भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। पूरे शहर का धार्मिक माहौल शिवमय है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिनमें पहला सोमवार 3 अगस्त को होगा। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के मनकामेश्वर मंदिर, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, कोनेश्वर महादेव, चंद्रिका देवी परिसर स्थित शिव मंदिर, खाटू श्याम परिसर के शिवालय और विभिन्न मोहल्लों के प्राचीन शिव मंदिरों में शिवभक्त सुबह से हाजिरी लगा रहे हैं। मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ चौक में कोनेश्वर महादेव के दर्शन किए। पहले सोमवार पर रहेगी सबसे ज्यादा भीड़ मंदिर समितियों के अनुसार 3 अगस्त को पहले सावन सोमवार पर सबसे अधिक भीड़ रहने की संभावना है। इसके लिए बैरिकेडिंग, पेयजल, मेडिकल सहायता और दर्शन की अलग-अलग लाइनें बनाई जा रही हैं। कई मंदिरों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। आज से ट्रैफिक प्लान लागू सावन में लखनऊ के मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर, सिद्धनाथ और कोनेश्वर मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। आपातकालीन सेवाओं को रहेगी छूट, ट्रैफिक कंट्रोल रूम से सहायता ले सकते है। कांवड़ियों के स्वागत की भी तैयारी सावन के दौरान हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर और स्थानीय घाटों से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। कई स्थानों पर शिविर और सेवा शिविर भी लगाए जाएंगे। बाजारों में भी बढ़ी रौनक सावन शुरू होने के साथ ही फूल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, रुद्राक्ष, पूजा सामग्री और मिट्टी के पात्रों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। मनकामेश्वर, बुद्धेश्वर और चौक-हजरतगंज के आसपास पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही अच्छी बिक्री देखने को मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में चार इंस्पेक्टर का ट्रांसफर:भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्लामनगर एसएचओ से चार्ज लिया गया
    Next Article
    Karishma Tanna-Varun: करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारियां, 42 साल की उम्र में दिया बेटे को जन्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment