Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सुबह से तेज धूप, 41°C तक पहुंचेगा पारा:दोपहर में सन्नाटा, अब 40 की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में शनिवार सुबह से ही आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप निकलने लगी है। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर और तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को दिन की शुरुआत में ही गर्मी का एहसास होने लगा। मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक धूप और तेज होगी, जिससे पारा और चढ़ेगा। इसके साथ ही 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जो हालात को और मुश्किल बना सकती हैं। दोपहर में बाजार और सड़कों पर सन्नाटा भीषण गर्मी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भीड़ कम हो गई है। लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाहर निकलते समय लोग सिर पर गमछा, कपड़ा या छाता लेकर चल रहे हैं, वहीं पानी की बोतल साथ रखना भी जरूरी हो गया है। ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग गर्मी बढ़ने के साथ ही जूस, शरबत, ठंडे पेय और पानी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए तरल पदार्थों का अधिक सेवन कर रहे हैं। डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थ शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। फिलहाल सुबह और शाम के समय हल्की राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में युवक ने लगाई फांसी:पत्नी मौके से लापता, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने को लेकर चल रहा था विवाद
    Next Article
    पति की पिटाई से पत्नी की मौत:रायबरेली में घरेलू हिंसा के बाद पति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment