Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग, 24 मुकदमों में था आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बदमाश रमेश कश्यप को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। छह फरवरी को पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुए इस बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। रमेश कश्यप पर जिले और अन्य जनपदों में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, छह फरवरी की रात उसहैत थाना पुलिस की कादरचौक रोड स्थित सरेली मोड़ पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान अब्दुल जहीर को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, उसका साथी रमेश कश्यप, जो दातागंज कोतवाली क्षेत्र के चंदोखा गांव का निवासी है, पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने अब्दुल जहीर के पास से बिना नंबर प्लेट की वेन्यू कार, 630 रुपये नकद तथा तमंचा-कारतूस बरामद किए थे। बुधवार को उसहैत थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ ककराला रोड स्थित सरनमई रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे की ओर जाने लगा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। घेराबंदी कर पकड़े जाने पर उसने अपनी पहचान दातागंज थाना क्षेत्र के चंदोखा निवासी रमेश कश्यप पुत्र राम सिंह के रूप में बताई। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल रमेश कश्यप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, रमेश कश्यप पर जिले सहित अन्य जनपदों में 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे जुड़े अन्य आपराधिक तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में प्रभारी मंत्री तीन घंटे देरी से पहुंचे:जिले में विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    लिंग्या और मोनाड यूनविर्सिटी की सभी डिग्रियां फर्जी निकलीं:सरगना शैलैंद्र के एक खाते में पांच साल में हुआ 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment