Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में युवक की हत्या कर चेहरा जलाया:भाई बोला- पत्नी का झोलाछाप डॉक्टर से अफेयर, उसी ने साजिश रचकर मरवा दिया

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में चार दिन पहले लापता युवक का शव खेत में मिला है। पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया गया था। युवक के भाई ने उसकी पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी 37 वर्षीय कमलेश कुमार के रूप में हुई है। कमलेश कासगंज में एक डेयरी पर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। वह 20 फरवरी को होली के त्योहार के लिए अपने गांव लौट रहा था। उसने अपनी पत्नी सुनीता को फोन पर गांव आने की सूचना दी थी। देर शाम तक कमलेश के घर न पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन बाद बुधवार को क्षेत्र के पॉलिटेक्निक स्कूल के पास एक खेत में कमलेश का शव पड़ा मिला। शव का चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था, जिससे पहचान छिपाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए कमलेश की हत्या का आरोप लगाया। मृतक के भाई अवधेश यादव ने सीधे तौर पर अपनी भाभी सुनीता और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अवधेश यादव के अनुसार, सुनीता के गांव के पास रहने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर से पिछले करीब छह साल से अवैध संबंध थे। कमलेश इस रिश्ते का विरोध करता था, जिसके कारण घर में अक्सर विवाद होता था। परिवार का आरोप है कि सुनीता चोरी-छिपे कीपैड फोन से अपने प्रेमी से बात करती थी।। परिजनों का दावा है कि कमलेश को रास्ते से हटाने के लिए सुनीता और उसके प्रेमी ने मिलकर साजिश रची और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्य सचिव ने लखनऊ हाईकोर्ट में शपथ पत्र किया दाखिल:12 मार्च को होगी अगली सुनवाई, सुल्तानपुर के दिव्यांग को रात में उठाने का मामला
    Next Article
    पुल का स्लीपर टूटने से पशुओं से लदा पिकअप फंसा:मुहम्मदाबाद के फिरोजपुर-बारा तट पर हादसा, आवागमन बाधित; चालक भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment