Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा पुलिस और बाइक चोर के बीच मुठभेड़:आरोपी गिरफ्तार; अवैध तमंचा, चोरी के जेवर और मोटरसाइकिल बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के जेवर और एक मोटरसाइकिल बरामद की। सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान ने बताया कि कार्यवाही 15-16 फरवरी 2026 की रात थाना हाइवे क्षेत्र के भगवती नगर चंद्रपुरी में हुई चोरी की घटना से संबंधित है। मामले में थाना हाइवे पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीपला, राजस्थान निवासी 32 वर्षीय राजवीर पुत्र बनवारी का नाम सामने आया था। बुधवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि राजवीर काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल से थाना हाइवे क्षेत्र में दोबारा चोरी करने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना पर थाना हाइवे पुलिस और रिवार्डी टीम ने अडूकी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के पास घेराबंदी की। देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में अभियुक्त राजवीर के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, कई पीली धातु की चेन, एक जोड़ी पायल, चार बिछवे, सफेद धातु की डिस्क, 'ARTLARY CENTER NRC' अंकित चार पीली धातु के गिलास, एक बैग और प्लेटिना मोटरसाइकिल (UP 80AU 1868) बरामद की है। पुलिस ने अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में थाना हाइवे पर एक अलग मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, राजवीर के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवा शरीफ दरगाह समिति ने आयोजन से किया इंकार:100 साल पुरानी परंपरा पर संकट, जो रब है वही राम का दिया जाता है संदेश
    Next Article
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचेंगी सोनभद्र:कलेक्ट्रेट में समीक्षा, HPV टीकाकरण शिविर में होंगी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment