Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में हेल्थ अफसर की पत्नी कार में जिंदा जली:आग की लपटों के बीच चीखती-चिल्लाती रही; पति भी बुरी तरह झुलसा

    8 hours ago

    2

    0

    बदायूं में चलती कार में आग लगने से हेल्थ अफसर की पत्नी जिंदा जल गई। पति किसी तरह कार से बाहर निकल आया, लेकिन पिछली सीट पर लेटी पत्नी बाहर नहीं निकल सकी। लॉक कार में फंसी पत्नी आग की लपटों के बीच चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं कर सका और वह सबकी आंखों के सामने धू-धू कर जलती रही। हालांकि, गांववालों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक आग बुझाई जा सकी, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। बुरी तरह झुलसे पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे उसहैत थाना क्षेत्र के रौता गांव के पास हुई। कार कम्युनिटी हेल्थ अफसर अर्पित भारद्वाज चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी प्रिया (25) पिछली सीट पर लेटी हुई थी। प्रिया का तीन दिन पहले पथरी का ऑपरेशन लखीमपुर के पलिया के एक अस्पताल में हुआ था। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद वे लौट रहे थे, तभी रौता गांव के पास कार में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... कम्युनिटी हेल्थ अफसर अर्पित भारद्वाज (28) उसहैत कस्बा के रहने वाले हैं। उनकी शादी करीब ढाई साल पहले लखीमपुर-खीरी के पलिया कस्बे की प्रिया (25) से हुई थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी भी है। अर्पित की कादरचौक सीएचसी में तैनाती थी। अर्पित के पिता प्रमोद भारद्वाज ने बताया- प्रिया को पेट में पथरी की प्रॉब्लम थी। लखीमपुर के पलिया में एक निजी अस्पताल में उसका तीन दिन पहले ऑपरेशन हुआ था। पूरा परिवार वहीं गया था। शनिवार को सभी प्रिया को लेकर वापस लौट रहे थे। पहले हम सब एक ही कार से आने वाले थे, पर प्रिया की हालत को देखते हुए मैं, मेरी पत्नी और डेढ़ साल की पोती दूसरी कार से रवाना हो गए। हम लोग रात करीब 10 बजे घर पहुंच गए थे। अर्पित और प्रिया दूसरी कार से आ रहे थे। ऑपरेशन की वजह से प्रिया कार की पिछली सीट पर लेटी हुई थी। ओसावा-उसहैत रोड पर रउता गांव के पास रात करीब 1 बजे कार में अचानक आग लग गई। अर्पित किसी तरह कार से उतरकर बाहर आ गया। प्रिया पीछे थी। उसने पीछे के दरवाजों को खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से लॉक हो चुके थे। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उधर, आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे, पर दरवाजा खोलने में नाकाम रहे। प्रिया चीखती-चिल्लाती रही... धू-धू कर जल रही कार के अंदर प्रिया फंसी चीखती-चिल्लाती रही। वह बाहर आने की हर संभव कोशिश करती लेकिन सबकी आंखों के सामने ही जिंदा जल गई। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दरवाजा खोला तो तब तक प्रिया की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी बोले- आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया- घटना की जांच की जा रही है। कार में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। वाहन की तकनीकी जांच कराई जाएगी, जिसके बाद ही आग लगने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। -------------- ये खबर भी पढ़ें… मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन हादसा-11 पर्यटकों की मौत, 4 अभी लापता:यमुना में 250 गोताखोर तलाश कर रहे; लोगों को मरता छोड़कर भागा नाव मालिक गिरफ्तार
    Next Article
    वृंदावन हादसा, अबोहर के युवक की लाश मिली:सगाई हो चुकी थी, इसी साल शादी तय थी; लुधियाना की युवती लापता, अब तक 11 मौतें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment