Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान के सुप्रीम लीडर के वंशज बोले-अमेरिका हारा, ईरान जीता:पाकिस्तान को अमेरिका का गुलाम बताया, कहा- सीजफायर मजबूरी

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के किंतूर गांव से ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के वंशज डॉ. रेहान काजमी ने मध्य-पूर्व के अंतरराष्ट्रीय हालातों पर बयान दिया है। उन्होंने अमेरिका को पराजित और पाकिस्तान को 'आतंक का केंद्र' बताया। डॉ. काजमी ने दावा किया कि हालिया सीजफायर अमेरिका की मजबूरी है, क्योंकि वह अपने किसी भी मकसद में सफल नहीं हो सका। डॉ. रेहान काजमी ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी भी पक्ष की जीत उसके मकसद की प्राप्ति से तय होती है। उनके अनुसार, अमेरिका ईरान में सत्ता परिवर्तन और वहां के संसाधनों पर नियंत्रण चाहता था, लेकिन उसे इसमें असफलता मिली। डॉ. काजमी ने यह भी बताया कि ईरान ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों पर अमेरिका को झुकने पर मजबूर किया है। कहा- ईरान एक वास्तविक महाशक्ति के रूप में उभरा है उनके मुताबिक, गाजा, फिलिस्तीन और लेबनान के संबंध में ईरान की शर्तों को वाशिंगटन ने स्वीकार कर लिया है। डॉ. काजमी ने जोर देकर कहा कि अब दुनिया यह मानती है कि अमेरिका बुरी तरह हारा है और ईरान एक वास्तविक महाशक्ति के रूप में उभरा है। पाकिस्तान की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए डॉ. रेहान काजमी ने उसे अमेरिका का गुलाम देश बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी स्वतंत्र इच्छा से नहीं, बल्कि अमेरिका के इशारे पर इस विवाद में हस्तक्षेप कर रहा है। बोले- किस्तान की कोई स्वतंत्र विदेश नीति नहीं है डॉ. काजमी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस विवाद में शामिल होकर भारत को अपनी 'विश्व गुरु' छवि दिखाना चाहता है, जबकि उसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट है। उनके अनुसार, पाकिस्तान की कोई स्वतंत्र विदेश नीति नहीं है और वह केवल अमेरिका के हितों को पूरा कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति के पर्यवेक्षक बाराबंकी से आए इस बयान को ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व की विचारधारा के एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देख रहे हैं। क्योंकि अगर अमेरिका सीधे ईरान के पास बातचीत के लिए जाता तो उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी बेइज्जती होती। डॉ. काजमी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इजरायल के बाद अगर दुनिया में कोई सबसे ज्यादा आतंक फैला रहा है तो वह पाकिस्तान है जो अमेरिका से पैसे लेकर अपने यहां आतंकवाद को बढ़ावा देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के 10 चौराहों का होगा सुंदरीकरण:3 करोड़ रुपये जारी, परिवहन मंत्री के भाई संग सीआरओ ने किया निरीक्षण
    Next Article
    पत्नी का हत्यारोपी पति दो माह बाद भी फरार:पुलिस की दो टीमें कर रहीं तलाश, तमिलनाडु से खाली हाथ लौटी; परिजन पुलिस कमिश्नर से मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment