Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के 10 चौराहों का होगा सुंदरीकरण:3 करोड़ रुपये जारी, परिवहन मंत्री के भाई संग सीआरओ ने किया निरीक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया के दस प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण किया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयासों से इस परियोजना के लिए शासन से 3 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 5 करोड़ रुपये है। चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्य के मद्देनजर, मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) त्रिभुवन ने परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के साथ कलेक्ट्रेट चौराहा और कुंवर सिंह चौराहे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कलेक्ट्रेट चौराहे से ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल हटाए जाएंगे। चौराहे का चौड़ीकरण कर उसे भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इसी प्रकार, कुंवर सिंह चौराहे से भी ट्रांसफार्मर और पोल हटाए जाएंगे, साथ ही पाइपलाइन को व्यवस्थित किया जाएगा। इंटरनेट से जोड़ने के लिए भूमिगत लाइनें बिछाई जाएंगी सौंदर्यीकरण के तहत चौराहों पर एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक लाइट, बुलेट कैमरा, साउंड सिस्टम और सिविल वर्क जैसे कार्य कराए जाएंगे। विद्युत पोल हटाकर डिवाइडर बनाए जाएंगे, सुंदर लाइटें लगाई जाएंगी और चौराहों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। जिन चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, उनमें कलेक्ट्रेट चौराहा, कुंवर चौराहा, एनसीसी चौराहा, मिड्ढा चौराहा, चित्तू पांडे चौराहा, रेलवे चौराहा, कदंब चौराहा, हनुमान मंदिर चौक और जापलिगंज चौराहा शामिल हैं। एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिससे कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा सकेगी। चौराहों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए भूमिगत लाइनें बिछाई जाएंगी। इस परियोजना से चौराहों का सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण होने के साथ-साथ यातायात सुदृढ़ होगा और नगर की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियंता जल निगम और उपखंड अधिकारी विद्युत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में तीन दिवसीय रेंजर्स शिविर का समापन:छह टोलियों ने लिया हिस्सा ,डॉ. आनंदी बाई जोशी टीम रही प्रथम
    Next Article
    ईरान के सुप्रीम लीडर के वंशज बोले-अमेरिका हारा, ईरान जीता:पाकिस्तान को अमेरिका का गुलाम बताया, कहा- सीजफायर मजबूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment