Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर प्रशासन अलर्ट:SDM-तहसीलदारों को युद्धग्रस्त देशों में फंसे नागरिकों का डेटा जुटाने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजरायल युद्ध के बढ़ते तनाव को देखते हुए बदायूं प्रशासन अलर्ट हो गया है। राहत आयुक्त कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद जिलाधिकारी ने सभी SDM और तहसीलदारों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि यदि जिले का कोई भी नागरिक ईरान, इजरायल या खाड़ी के अन्य युद्धग्रस्त देशों में फंसा हुआ है या संघर्ष से प्रभावित है, तो उसका विस्तृत विवरण तत्काल एकत्र किया जाए। यह जानकारी राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। ताकि आवश्यकता पड़ने पर ऐसे नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके परिवार या परिचितों का कोई सदस्य इन देशों में फंसा है, तो उसकी सूचना तत्काल आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) के मोबाइल नंबर 750389289 या 9756804590 पर उपलब्ध कराएं। सूचना देते समय संबंधित व्यक्ति का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, मोबाइल नंबर, बदायूं में पूरा आवासीय पता, वर्तमान में वह किस देश में है और विदेश जाने का उद्देश्य (जैसे नौकरी, पढ़ाई या व्यापार) जैसी जानकारी देना अनिवार्य होगा। डीएम ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सक्रियता से जानकारी जुटाकर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य आपात स्थिति में जनपद के नागरिकों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में चलती ईको गाड़ी पर स्टंटबाजी:जान जोखिम में डालकर युवक ने किया खतरनाक करतब
    Next Article
    लखनऊ में RSS की नरसिंह शोभायात्रा:होली पर भव्य उत्सव और रंगोत्सव का आयोजन होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment