Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में चलती ईको गाड़ी पर स्टंटबाजी:जान जोखिम में डालकर युवक ने किया खतरनाक करतब

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में एक युवक द्वारा चलती ईको गाड़ी पर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवक अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक करतब करता दिखाई दे रहा है। चलती गाड़ी छोड़ छत पर चढ़ा युवक वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पहले गाड़ी स्टार्ट करता है और स्टेयरिंग को एक दिशा में मोड़ देता है। गाड़ी मैदान के अंदर धीमी रफ्तार में गोल-गोल घूमने लगती है। इसी दौरान युवक ड्राइविंग सीट से उठकर स्टेयरिंग छोड़ देता है और चलती गाड़ी की छत पर चढ़ जाता है। कुछ ही सेकंड में वह छत पर खड़ा हो जाता है, जबकि गाड़ी बिना चालक के चलती रहती है। मैदान में मौजूद कुछ लोग यह नजारा देखते रहे। हालांकि, स्टंट के दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी अनियंत्रित होती तो युवक या आसपास मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। एसएसपी ने बिसौली पुलिस को वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मोदी मुखौटे, नई पिचकारियों की भारी मांग:होली पर रंग-गुलाल के दाम बढ़े, 500 से अधिक दुकानें सजी
    Next Article
    बदायूं में ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर प्रशासन अलर्ट:SDM-तहसीलदारों को युद्धग्रस्त देशों में फंसे नागरिकों का डेटा जुटाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment