Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में लापता किशोर का शव मिला:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि, सरसों के खेत में मिला था क्षत-विक्षत शव

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में 12 फरवरी से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फंदे पर लटकने से होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में आत्महत्या के एंगल पर भी जांच शुरू हो गई है। गिरीश नाम का यह किशोर सहसवान कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला था। मंगलवार को उसका शव सरसों के खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिला था। गिरीश 12 फरवरी को अपने पिता दयाराम की गेहूं पीसने की चक्की पर बैठा था। दोपहर में वह खाना खाने घर जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गिरीश अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। देर रात तक परिवार की ओर से इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत:चचेरा भाई घायल, आलू लादकर कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे दोनों
    Next Article
    कार चालक का अपहरण कर बनाया न्यूड वीडियो:3 दिन बंधक बनाकर फोनपे व बैंक से निकाले ₹4.37 लाख, किराए पर गाड़ी बुक कराने के बहाने बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment