Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में मां-बेटे को पीटा:दरगाह परिसर में दुकानदारों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में बड़े सरकार की दरगाह परिसर में दुकानदारों के बीच हुए विवाद में एक मां और बेटे को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस घटना में मां-बेटा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़े सरकार की दरगाह परिसर की है। मोहल्ला चौधरी सराय निवासी सैफ पुत्र गफ्फार की दरगाह में दुकान है। आरोपी अरमान की भी दरगाह में दुकान बताई जाती है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अरमान, उसके पिता और परिवार की महिलाओं ने सैफ और उसकी मां अंजुम को घेर लिया। इसके बाद सैफ को लाठी-डंडों से पीटा गया। बीच-बचाव करने आईं उसकी मां अंजुम के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी विवाद शांत कराने का प्रयास नहीं किया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। मारपीट में घायल सैफ और अंजुम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोक अदालतें नहीं दे सकतीं तलाक की डिक्री:फैमिली कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में दखल विधिपूर्ण नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट
    Next Article
    फर्रुखाबाद में आंधी-बारिश से 10 बिजली पोल टूटे:तीन ट्रांसफार्मर भी फुंके, आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता रहे परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment