Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में महिला टावर पर चढ़ी:पिता-भाइयों को मिली उम्रकैद की सजा के दोबारा ट्रायल की मांग, 2 घंटे 50 मिनट बाद नीचे उतरी

    11 hours ago

    1

    0

    बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला अपने पिता और तीन भाइयों को हत्या के मामले में हुई उम्रकैद की सजा के खिलाफ दोबारा ट्रायल की मांग कर रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद करीब 2 घंटे 50 मिनट बाद महिला टावर से उतर गई। महिला जिस टावर पर चढ़ी थी उसकी ऊंचाई लगभग 150 फीट है। महिला टावर के सबसे ऊपर वाले भाग तक पहुंच गई थी। ये मामला जिला पंचायत अध्यक्ष के सरकारी आवास के पास स्थित मोबाइल टावर का है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी जसवीर की पत्नी रामा दोपहर करीब 12 बजे टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गई। महिला के पिता और 3 भाइयों को मार्च में उम्रकैद की सजा हुई थी। तभी से महिला दोबारा ट्रायल की मांग कर रही थी। परिवार को बताया बेगुनाह रामा की बहन के अनुसार, उनके पिता नेत्रपाल और तीन भाई सुनील, संजीव और शेर सिंह को एक महीने पहले हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। परिवार का कहना है कि सभी निर्दोष हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है। इसी के विरोध में रामा टावर पर चढ़ी। महिला की मांग है कि मामले में दोबारा कोर्ट में सुनवाई कराई जाए। वह इसी मांग को लेकर टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। मामले की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली और सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी बुलाई गई। CO सिटी रजनीश उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। महिला को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की गई। मामले में जांच के आश्वासन पर महिला टावर के नीचे उतर आई। बता दें, साल 2015 में वीरपाल नाम के व्यक्ति की हत्या हो गई थी। महिला रामा के परिवार और वीरपाल के परिवार में प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश थी। दिन में दोनों पक्षो के बीच कहासुनी हुई थी। शाम को वीरपाल का मर्डर कर दिया गया था। वीरपाल की हत्या का आरोप रामा के पिता और उसके 3 भाइयों पर लगा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबागंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी बनी पहली पसंद:दूसरी पसंद बनी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, भाजपा से पवन गौतम पसंदीदा; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    बांसी सीट पर सपा से मोनू दूबे पहली पसंद:बसपा से भरतलाल निषाद पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक जय प्रताप सिंह का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment