Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम:सरकारी योजनाओं और अधिकारों पर दी गई जानकारी

    20 hours ago

    1

    0

    बदायूं में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के एनएचएम सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अर्बन आशा, एएनएम और सीएमओ कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुधा देवी ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य महिलाओं को अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेने में सक्षम बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना, शिक्षा व स्वास्थ्य में समान अवसर देना और निर्णय प्रक्रिया में पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाना आवश्यक है, जिससे समाज में लैंगिक असमानता को समाप्त किया जा सके। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमोहन झा ने कहा कि महिलाओं को आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक निर्णयों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है, ताकि वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें। डॉ. झा ने भारतीय संस्कृति में महिला को शक्ति का स्वरूप बताते हुए सृजन, पोषण, सहनशीलता और साहस की अद्भुत क्षमता का उल्लेख किया। इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1091 की जानकारी भी दी गई। जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान) डॉ. वैभव गुप्ता ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने चाहिए, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। गोष्ठी के समापन के बाद अर्बन आशाओं द्वारा एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में रुबिना ने प्रथम स्थान, प्रीतीबाला ने द्वितीय स्थान और प्रतिभा पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीमोहन झा, डीएचईआईओ सुधा देवी, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वैभव गुप्ता, जिला ग्रेवांस प्रबंधक समीर इफ्तेकार और अर्बन कोऑर्डिनेटर उमेश राठौर सहित अर्बन आशाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में अवैध निर्माण पर कार्रवाई:14 भवन निर्माताओं को नोटिस, कृषि भूमि पर हो रहा था निर्माण
    Next Article
    जेल में विधिक जागरूकता शिविर, कैदियों ने सुनाई अपनी परेशानी:जिला जेल में गूंजी कैदियों की फरियाद, बोले—पैरवी करने वाला कोई नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment