Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में अवैध निर्माण पर कार्रवाई:14 भवन निर्माताओं को नोटिस, कृषि भूमि पर हो रहा था निर्माण

    20 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के सिसई हैदर में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा पास कराए भवनों के निर्माण पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ने 14 अवैध भवन निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उन भवनों के खिलाफ की जा रही है, जिनका निर्माण कृषि भूमि पर प्लाटिंग करके बिना आवश्यक नक्शा पास कराए किया जा रहा था। प्रशासन ने ऐसे अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया है। नगर मजिस्ट्रेट राजेश ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने अवैध भवन निर्माण और प्लाटिंग की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान नगर के सिसई हैदर इलाके में 14 भवन बिना नक्शा पास कराए निर्माणाधीन पाए गए। सभी भवन निर्माताओं को नोटिस जारी कर भूमि का बैनामा और अन्य संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि यदि अवैध भूमि पर निर्माण पाया जाता है, तो बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यदि भूमि की खरीद-बिक्री सही पाई जाती है और सभी दस्तावेज वैध होते हैं, तो नियमानुसार नक्शा पास किया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट ने विभागीय अवर अभियंता और स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर नक्शा और भूमि के प्रपत्रों की मांग करें। यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाकर सूचित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला:बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम पर बलरामपुर में मुकदमा दर्ज, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर
    Next Article
    बदायूं में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम:सरकारी योजनाओं और अधिकारों पर दी गई जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment