Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में विधिक जागरूकता शिविर, कैदियों ने सुनाई अपनी परेशानी:जिला जेल में गूंजी कैदियों की फरियाद, बोले—पैरवी करने वाला कोई नहीं

    20 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी जिला कारागार में बंद कैदियों के अधिकारों और कानूनी सहायता की स्थिति का जायजा लिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीती गिरी ने जेल का निरीक्षण किया और बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। उन्होंने कैदियों को उनके अधिकारों, निःशुल्क कानूनी सहायता और जेल लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बैरिक संख्या 07ए-बी, 08ए-बी, महिला बैरक, अस्पताल और पाकशाला का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन से बंदियों की व्यवस्था और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जेलर ने बताया कि बंदियों को पूर्वाह्न 11 बजे भोजन वितरित किया जा चुका है। इस पर सचिव ने भोजन की गुणवत्ता बेहतर रखने और किसी भी लापरवाही से बचने के सख्त निर्देश दिए। जागरूकता शिविर के दौरान कई बंदियों ने अपनी समस्याएं बताईं। बंदी रामप्रकाश पुत्र लटूरी सिंह, प्रदीप पुत्र नेम सिंह और अर्जुन पुत्र सुरेश चन्द्र ने बताया कि उनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है और उन्हें सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है। इस पर सचिव ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि इन बंदियों के प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजे जाएं, ताकि उन्हें सरकारी वकील उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि शिव नाडर फाउंडेशन के माध्यम से जेल में बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षा के जरिए बच्चों को नई राह दिखाना है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अंजली सिंह, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, जेलर जितेन्द्र कश्यप, डिप्टी जेलर अंकित बंसल, चीफ एलएडीसी हृदय कुमार चतुर्वेदी, सहायक एलएडीसी विनोद कुमार, अनुज कुमार दीक्षित, जेल विजिटर सुनील कुमार एडवोकेट और देवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम:सरकारी योजनाओं और अधिकारों पर दी गई जानकारी
    Next Article
    बुलंदशहर पुलिस ने 108 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख रुपये के फोन मालिकों को मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment