Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में नाले में डूबकर मासूम बच्ची की मौत:खुला नाला बना मौत का कारण, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

    22 hours ago

    1

    0

    बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में एक खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह ग्राम पंचायत पुठी सराय में हुई। बच्ची की पहचान गंगाधर की बेटी नंदिनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नंदिनी घर के पास खेल रही थी और खेलते-खेलते खुले नाले तक पहुंच गई। अचानक वह नाले में गिर गई। काफी देर तक किसी का ध्यान उस पर नहीं गया, जिससे वह डूब गई। जब नंदिनी काफी समय तक दिखाई नहीं दी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह नाले में पड़ी मिली। परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। बच्ची की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि खुला नाला हादसों का कारण बन रहा है और पहले भी लोग इसमें गिर चुके हैं। इसके बावजूद नाले को ढकने या सुरक्षित बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से नाले को सुरक्षित कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर विंध्य क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब:श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना
    Next Article
    बलिया में शहीद जवान का शव पहुंचा गांव:पत्नी बेसुध, तीन माह का बेटा और चार साल की बेटी रोते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment