Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर विंध्य क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब:श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक कर की सुख-समृद्धि की कामना

    1 day ago

    1

    0

    मिर्जापुर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे और पूरा विंध्य क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और पुष्प अर्पित किए। नगर के प्रमुख शिवालयों जैसे बूढ़ेनाथ मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर और रामेश्वर मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। कई स्थानों पर भक्त रात से ही दर्शन के लिए लाइन में लगे थे। मंदिरों को आकर्षक ढंग से फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर परिसरों में वैदिक मंत्रोच्चार और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि गूंजती रही। महिला, पुरुष, युवा और बच्चे सभी शिवभक्ति में लीन दिखाई दिए। कई श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत भी रखा। देखें 5 तस्वीरें… महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात और झांकियों का भी आयोजन किया गया। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक व्यवस्था की थी। प्रमुख मंदिरों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। पूरे दिन उपवास, पूजन और दर्शन का सिलसिला चलता रहा। मंदिरों में दीपों की रोशनी और भजनों की स्वर लहरियों ने वातावरण को और भी अलौकिक बना दिया। विंध्य क्षेत्र में उमड़ा यह जनसैलाब शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-पाक मैच पर प्रयागराज में लाखों रुपये दांव पर:शहर में सट्टा नेटवर्क सक्रिय, जीत-हार ही नहीं पाॅवर प्ले, रन, विकेट से लेकर टाॅस पर भी बाजी
    Next Article
    बदायूं में नाले में डूबकर मासूम बच्ची की मौत:खुला नाला बना मौत का कारण, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment