Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में ऑटो-एंबुलेंस में टक्कर, दो की मौत:मुरादाबाद हाईवे पर हादसा, महिला-बच्चा समेत चार घायल

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह एक ऑटो और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक होमगार्ड शामिल हैं। यह हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दहेमी गांव के पास हुआ। बरेली के बहेड़ी निवासी यूनुस (19) अपनी बहन अफसाना (35), शबीना और दो वर्षीय भतीजे अरमान के साथ ऑटो से वजीरगंज से बदायूं रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी ऑटो में वजीरगंज थाना क्षेत्र के होमगार्ड रामकुमार भी सवार थे, जो पोस्टमार्टम ड्यूटी के लिए बदायूं आ रहे थे। दहेमी गांव के पास सामने से आ रही एंबुलेंस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में यूनुस और एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और अज्ञात युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घायल अफसाना और शबीना की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बच्चे अरमान को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि होमगार्ड रामकुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अरुण सिंह को भाजपा राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली:11 साल तक राष्ट्रीय महासचिव रहे, यूपी से हैं राज्यसभा सांसद
    Next Article
    आजमगढ़ में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार:नौकरी दिलाने के नाम पर फ्रॉड करता, वाराणसी समेत कई जिलों में दर्ज है FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment