Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अरुण सिंह को भाजपा राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली:11 साल तक राष्ट्रीय महासचिव रहे, यूपी से हैं राज्यसभा सांसद

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में जगह नहीं मिली है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद अरुण सिंह 11 वर्षों से अधिक समय तक भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उनके इस बार टीम से बाहर होने का असर जिले की राजनीति पर पड़ने की संभावना है। अरुण सिंह का जन्म 4 अप्रैल 1965 को मिर्जापुर जिले के हलिया विकास खंड के बैधा गांव में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1988 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अपने पेशेवर जीवन में, उन्होंने एसबीआई और यूनियन बैंक के निदेशक के रूप में कार्य किया और विश्व बैंक तथा संयुक्त राष्ट्र से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सलाहकार भी रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद अरुण सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। संगठन में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1999 से 2004 तक वह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्होंने भाजपा के निवेशक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व संभाला। वर्ष 2009 से 2014 तक अरुण सिंह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे। अपने संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें ओडिशा, कर्नाटक, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, झारखंड और लद्दाख सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी का प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया गया। उन्होंने इन क्षेत्रों में संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। जून 2015 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया, जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय संगठन में अहम भूमिका निभाई। पार्टी मुख्यालय से जुड़े दायित्वों के साथ-साथ उन्होंने कई राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन किया। 5 दिसंबर 2019 को वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए। 18 अगस्त मंगलवार को सायंकाल अपने घर पर उनके आने की सूचना से पार्टी कार्यकर्ता योजना बनाने में लगे हैं। घर पर उनकी मां ललिता सिंह के साथ बड़े भाई नरेश सिंह एवं छोटे भाई विनोद सिंह परिवार के साथ रहते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाने पर पंचायत सचिव सस्पेंड:सहायक को भी निलंबित करने के आदेश, दो सदस्यीय समिति की जांच के बाद एक्शन
    Next Article
    बदायूं में ऑटो-एंबुलेंस में टक्कर, दो की मौत:मुरादाबाद हाईवे पर हादसा, महिला-बच्चा समेत चार घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment