Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में पुलिस महकमे में फेरबदल:फैजगंज बेहटा थाने को मिला नया प्रभारी, कई का तबादला

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान खाली पड़े फैजगंज बेहटा थाने को नया प्रभारी मिला है। वहीं आसफपुर पुलिस चौकी का प्रभार भी नए दरोगा को सौंपा गया है। इस सबके बीच सीओ दातागंज की पेशी में तैनात एक हेड कांस्टेबल समेत एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। यह फेरबदल विभागीय स्तर पर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर बनाने की कवायद माना जा रहा है। तबादला सूची के अनुसार, लूट की घटना दबाने के मामले में पूर्व में लाइन हाजिर किए गए प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा की जगह पुलिस लाइन में तैनात सुभाष कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना फैजगंज बेहटा बनाया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली की सिविल लाइन पुलिस चौकी पर तैनात एसआई प्रतीक चौधरी को थाना फैजगंज बेहटा भेजा गया है, जबकि वजीरगंज थाना क्षेत्र की बगरैन चौकी पर तैनात एसआई रिंकू कुमार को सिविल लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज बनाया गया है। फैजगंज बेहटा थाने में तैनात जगमेन्द्र बालियान को चौकी प्रभारी आसफपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पूर्व में सिविल लाइन से साइबर क्राइम भेजे गए अखिलेश तोमर का तबादला निरस्त करते हुए उन्हें चौकी प्रभारी बगरैन बनाया गया है। इसके अलावा, दातागंज सीओ के कार्यालय में तैनात राजा विश्वकर्मा और तेजवीर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज कर्मियों ने 16 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना:बहराइच में लंबित मांगों को पूरा करने की मांग, सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    उन्नाव में रोटरी क्लब लगाएगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों से मरीजों को मिलेगा परामर्श

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment