Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में सोमवती अमावस्या पर यातायात डायवर्जन:14 जून रात से 15 जून रात तक लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

    10 hours ago

    1

    0

    बदायूं में सोमवती अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 14 जून की रात 8 बजे से 15 जून की रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कछला और अटैना गंगा घाटों की ओर जाने वाले कई मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी योजना के तहत, बदायूं से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के और भारी वाहनों को उझानी बाईपास से निकाला जाएगा। ये वाहन मुजरिया, सहसवान, जरीफनगर, गुन्नौर और बबराला होते हुए अलीगढ़ की तरफ जाएंगे, और फिर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। भारी वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित इसी प्रकार, बदायूं से कासगंज, एटा और आगरा की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रॉला और डीसीएम जैसे भारी वाहनों के लिए भी मार्ग निर्धारित किए गए हैं। ये वाहन नौशेरा तिराहा से कादरचौक होते हुए गंजडुंडवारा पहुंचेंगे, और वहां से एटा व आगरा की ओर आगे बढ़ेंगे। यातायात योजना के अनुसार, मुजरिया चौराहे से किसी भी वाहन को कछला होकर कासगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। सहसवान की तरफ से आने वाले वाहनों को भी कछला रोड के रास्ते कासगंज की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, उझानी बड़ा बाईपास, मुजरिया चौराहा और कछला रोड सहसवान पर पुलिस बल तैनात रहेगा। थाना पुलिस और यातायात पुलिस वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से रवाना करेगी। हालांकि, गंगा स्नान के लिए कछला और अटैना घाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा। उन्हें सामान्य रूप से आवागमन की अनुमति रहेगी ताकि वे आसानी से घाटों तक पहुंच सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में मल्लक शाह बाबा का उर्स संपन्न:हजारों अकीदतमंदों ने की शिरकत, अमन-शांति की दुआ मांगी गई
    Next Article
    "बस एक बार माफ करदो, मैं सुधरकर दिखाऊंगा...", '370 की बिरयानी' पर गरमाया विवाद, तो कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment