Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सम्भल में मल्लक शाह बाबा का उर्स संपन्न:हजारों अकीदतमंदों ने की शिरकत, अमन-शांति की दुआ मांगी गई

    12 hours ago

    1

    0

    सम्भल स्थित प्रसिद्ध दरगाह हजरत मल्लक शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स शनिवार देर रात संपन्न हो गया। इस अवसर पर देश में अमन, शांति, भाईचारे और क्षेत्र की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत की। उर्स के अंतिम दिन दरगाह परिसर में फ़ातेहख्वानी, सलातो-सलाम और कुल शरीफ़ का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरगाह पर हाजिरी दी और बाबा के आस्ताने पर फूल व चादर पेश कर मन्नतें मांगीं। कुल शरीफ़ में सभी वर्गों और समुदायों के लोगों की भागीदारी ने गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। उर्स कमेटी के अध्यक्ष ज़रीफ़ मिर्जा ने बताया कि चार दिवसीय उर्स पूरी अकीदत और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि हजरत मल्लक शाह बाबा की शिक्षाएं प्रेम, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देती हैं, जिसके कारण हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां हाजिरी देने आते हैं। उर्स के दौरान देर रात तक कव्वाली का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम और मनकबतें पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अकीदतमंद देर रात तक कव्वाली का आनंद लेते रहे और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर उर्स कमेटी ने आजाद अधिकार सेना पार्टी के प्रदेश महासचिव खिज़र गौस को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। उर्स के सफल आयोजन में कमेटी के पदाधिकारियों और लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर हाजी एहतेशाम, रमीज राजा, सईद अख्तर, नाज़िम सैफी, आरिफ साबरी, फहीम साबरी, साकिब अब्बासी, शावेज़ मिर्जा, गुलरेज़ मिर्जा, फैज़ान खान, रफ़ीक अब्बासी, अकरम खान सहित कई गणमान्य नागरिक और अकीदतमंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दुआ के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान:गौरीगंज टोल प्लाजा पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई
    Next Article
    बदायूं में सोमवती अमावस्या पर यातायात डायवर्जन:14 जून रात से 15 जून रात तक लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment