Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में सांप को मारने पर हत्या की FIR:पहले लाठी से पीटा, फिर मुंह कूच दिया; मर गया तो बच्चों पर फेंका

    14 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक युवक पर सांप की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। उसने सांप को लाठी से पीटा, फिर उसका मुंह कूच दिया। जब सांप मर गया, तो उसे उठाकर बच्चों की तरफ फेंका। घटना के समय वहां लोगों की भीड़ लगी रही। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद वन विभाग ने युवक पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला बुधवार का सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मीरा सराय में सांप झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आ गया। वहां मौजूद बच्चों ने देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांव निवासी दिलदार का बेटा आमिर लाठी लेकर मौके पर पहुंचा। इसके बाद उसने सांप को पीटना शुरू कर दिया। मरने तक लाठी से सांप के सिर को दबाए रखा आमिर ने सांप पर पहले लाठी बरसाई। इसके बाद सांप के सिर को लाठी से कुचलना शुरू कर दिया। वह तब तक लाठी से सांप के सिर को दबाए रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सांप की मौत के बाद आमिर उसे हाथ से उठाकर बगल में खड़े बच्चों की तरफ फेंक देता है। जिससे बच्चे डर जाते हैं। बाद में सांप को झाड़ियों में फेंका जाता है। चैकर्ड कीलबैक प्रजाति का था सांप जिस सांप को मारा गया है, वह चैकर्ड कीलबैक प्रजाति का है। चेकर्ड कीलबैक को आमतौर पर एशियाई जल सर्प के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रजाति एशिया में ही पाई जाती है। यह सांप विषैले नहीं होते हैं। खतरा महसूस होने या घिर जाने पर यह आक्रामक हो जाता है। सांप को जला दिया गया था ज्यादातर समय यह सांप अपना सिर जितना हो सके ऊपर उठाने और अपनी गर्दन की त्वचा को फैलाकर कोबरा के फन की नकल करने की कोशिश करता है। इसके काटने पर तेज दर्द होता है और वह जगह सूज जाती है। वन रेंजर विकास वरुण ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी, लेकिन तब तक सांप को जला दिया गया था। आरोपी की तलाश जारी है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत ‘21 लाख रुपए के लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।’ यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया है। आशुतोष, रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के BSF सूबेदार ओमप्रकाश गोस्वामी शहीद:कुपवाड़ा में खाई में वाहन गिरने से मौत, तिरंगे में लिपटकर पार्थिव शरीर घर पहुंचा
    Next Article
    जिलाधिकारी ने जौनपुर में की बैठक:पेट्रोल-गैस एजेंसी संचालकों को अवैध भंडारण रोकने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment