Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के BSF सूबेदार ओमप्रकाश गोस्वामी शहीद:कुपवाड़ा में खाई में वाहन गिरने से मौत, तिरंगे में लिपटकर पार्थिव शरीर घर पहुंचा

    10 hours ago

    1

    0

    संभल निवासी बीएसएफ सूबेदार ओमप्रकाश गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हो गए। पेट्रोलिंग के दौरान उनका वाहन खाई में गिर गया था। इस हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार शाम उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके पैतृक आवास बहजोई पहुंचा। शहीद सूबेदार ओमप्रकाश गोस्वामी (58) जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव पुसवाली के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम मुकुट नाथ गोस्वामी और मां का नाम चंद्रावती है। उनकी पत्नी सुदेश देवी का कोरोना काल में कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया था। ओमप्रकाश के एक बेटा ऋतिक और एक बेटी जिया है। उन्होंने बहजोई कस्बा क्षेत्र में बस अड्डे के पास अपना दूसरा मकान बनाया हुआ है, जहां उनके बच्चे अपने ननिहाल पक्ष के साथ रहते हैं। बेटा ऋतिक बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी जिया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। ओमप्रकाश बीएसएफ में कुपवाड़ा में सूबेदार के पद पर तैनात थे। बुधवार शाम लगभग 7 बजे उनका पार्थिव शरीर बीएसएफ जवानों के साथ कस्बा बहजोई स्थित आवास पर पहुंचा। राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहीद के भतीजे रवि ने बताया कि मंगलवार शाम को बीएसएफ हेड क्वार्टर से फोन पर उन्हें चाचा ओमप्रकाश के दुर्घटना में शहीद होने की सूचना मिली थी। परिवार के सदस्य पार्थिव शरीर लेने दिल्ली गए थे। उत्तर प्रदेश सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सहित सूबेदार ओमप्रकाश गोस्वामी को श्रद्धांजलि दी। चंदौसी एसडीएम आशुतोष तिवारी, गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद बहजोई के अध्यक्ष राजेश शंकर राजू, केंद्रीय सफाई आयोग की पूर्व मंत्री मंजू दिलेर सहित सैकड़ो लोग पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पत्नी के मायके जाने से परेशान था, 3 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    बदायूं में सांप को मारने पर हत्या की FIR:पहले लाठी से पीटा, फिर मुंह कूच दिया; मर गया तो बच्चों पर फेंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment