Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में स्टेशन रोड पर गिरा पुराना पेड़:दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बिजली लाइन टूटी; बड़ा हादसा टला

    3 hours ago

    2

    0

    बदायूं शहर के व्यस्त स्टेशन रोड पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर नीचे खड़ी दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तेज आवाज के साथ पेड़ सड़क पर गिरा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ के नीचे खड़ी दो गाड़ियां दबकर चकनाचूर हो गईं। हादसे के समय वहां से एक बारात भी गुजर रही थी, लेकिन बाराती बाल-बाल बच गए। यदि कुछ सेकंड का भी फर्क होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से उसके पास से गुजर रही बिजली लाइन भी टूट गई, जिससे आसपास के इलाके में आंशिक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अंधेरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि क्षतिग्रस्त गाड़ियां किसकी हैं। नगर पालिका और वन विभाग की टीम को पेड़ हटाने के लिए सूचित किया गया है। मंगलवार सुबह तक टीम के मौके पर पहुंचने की संभावना जताई गई है। इलाके के लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड पर कई पुराने और जर्जर पेड़ खड़े हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले भी यहां पेड़ गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरानी रंजिश में दो पक्षों में खून संघर्ष:संतकबीर नगर में 15 घायल, 16 नामजद पर गंभीर धाराओं में मुकदमा
    Next Article
    गाजीपुर में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़:संचालक महेंद्र यादव गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment