Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में सड़क हादसा, ऑटो सवार युवक की मौत:बस, ऑटो और डीसीएम की टक्कर, चालक फरार

    13 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मानपुर कुलचौरा गांव के पास बस, ऑटो और डीसीएम की टक्कर से हुई। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अलापुर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस के पीछे ऑटो चल रहा था। ऑटो चालक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही एक डीसीएम से पहले ऑटो और फिर बस टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई। पहले 3 तस्वीरें देखिए… हादसे के तुरंत बाद बस और डीसीएम के चालक मौके से फरार हो गए। ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ऑटो में सवार अन्य लोगों में भी हड़कंप मच गया, जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। इस हादसे में ऑटो सवार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मझिया गांव निवासी विमलेश (22) पुत्र बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। विमलेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस फरार बस और डीसीएम चालकों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में लापता छात्रा का 52 घंटे बाद मिला शव:लाश के पास मोबाइल, 500 मीटर दूर शॉल और चप्पलें मिलीं
    Next Article
    84 कोसी परिक्रमा, हरदोई में तैयारियां तेज:मार्ग पर अंडे की दुकानें बंद रहेंगी, बैरीकेडिंग की जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment