Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में लापता छात्रा का 52 घंटे बाद मिला शव:लाश के पास मोबाइल, 500 मीटर दूर शॉल और चप्पलें मिलीं

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में 52 घंटे से लापता 14 साल की छात्रा का गुरुवार रात 2 बजे यमुना के किनारे शव मिला है। शव से कुछ दूरी पर छात्रा का मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं, लगभग 500 मीटर दूर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे उसकी शॉल और चप्पल पड़ी मिली। 9वीं की छात्रा 10 फरवरी की रात करीब 10 बजे से लापता थी। परिजन पास ही एक शादी समारोह में गए थे। उसी रात बेटी लापता हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नथौली गांव का है। परिजन शादी समारोह में गए थे नथौली गांव में रहने वाले जालिम सिंह और अन्य परिजन 10 फरवरी को शादी समारोह में गए हुए थे। जालिम सिंह ने कहा- उसी रात 10-11 के बीच में लक्ष्मी अपनी भाभी के साथ खेत में टॉयलेट जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रातभर ढूंढने के बाद जब छात्रा का पता नहीं चला तो 11 फरवरी को थाना एत्मादपुर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस और परिजन छात्रा की लगातार तलाश कर रहे थे। यमुना किनारे मिला शव थाना एत्मादपुर के इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि गुरुवार रात यमुना किनारे छात्रा का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली जिला अस्पताल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस शुरू:कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए तीन मशीनें लगाई गईं
    Next Article
    बदायूं में सड़क हादसा, ऑटो सवार युवक की मौत:बस, ऑटो और डीसीएम की टक्कर, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment