Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में श्वेता ने किया हाईस्कूल में जिला टॉप:मां रसोइया, पिता मजदूर थे; 95% अंक हासिल कर पाई सफलता

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा श्वेता ने हाईस्कूल परीक्षा में जिला टॉप किया है। उन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्वेता की मां प्राइमरी स्कूल में रसोइया हैं। जिलेभर में हाईस्कूल परीक्षा के लिए कुल 37,369 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 34,925 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें 31,223 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 89.40 प्रतिशत रहा। जिला टॉपर श्वेता बरेली रोड स्थित खेड़ा नवादा गांव की निवासी हैं। उनके पिता मुकेश मजदूरी करते थे, जिनकी वर्ष 2024 में तेज बुखार के कारण मृत्यु हो गई थी। परिवार में उनके दो छोटे भाई-बहन भी हैं। श्वेता ने बताया कि उन्होंने रोजाना छह घंटे की पढ़ाई के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्हें जिला टॉप करने का अंदाजा नहीं था, लेकिन अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी। पढ़ाई के अलावा, वह टीवी पर फिल्में देखकर मनोरंजन करती थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां, कॉलेज की प्रधानाचार्य अमलेश गुप्ता और सभी शिक्षकों को दिया। परीक्षा में दूसरे स्थान पर द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक चौहान रहे। अभिषेक के पिता किसान हैं और वह बिनावर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना तीन घंटे रात में पढ़ाई और दो घंटे की कोचिंग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। अभिषेक आगे चलकर शिक्षक बनना चाहते हैं। दूसरे स्थान पर सिंग्लर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि वर्मा भी रहीं। उन्होंने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र लक्षित रहे। लक्षित के पिता मनोज कुमार उच्च प्राथमिक विद्यालय रियोनाई में अनुदेशक हैं। उनके परिवार में मां गीता देवी और छोटी बहन मिहिका हैं। लक्षित ने शहर के महाराजनगर मोहल्ले में अपने चाचा विजेंद्र पाल (सहायक अध्यापक) के घर रहकर पढ़ाई की थी। उनके पिता ने बताया कि लक्षित ने रात को तीन बजे से सुबह छह बजे तक रोजाना पढ़ाई कर यह सफलता प्राप्त की है। वह इंजिनियार बनना चाहते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 450 बिस्वा में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर:3 जगहों पर ध्वस्तीकरण, प्राधिकरण की चेतावनी—बिना नक्शा स्वीकृति न करें खरीद-फरोख्त
    Next Article
    आजमगढ़ में विवेक टॉपर, प्रदेश में आठवीं रैंकिंग:हाईस्कूल में 96.50 प्रतिशत अंक मिले, जिले की टॉप 5 में तीन-तीन छात्र-छात्राएं शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment