Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर बंधी रस्सी से उलझकर गिरे रिटायर्ड सुपरवाइजर, मौत:गेहूं कटवा कर लौट रहे थे, बर्रा में निर्माणाधीन सड़क पर हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    बर्रा में सड़क निर्माण के दौरान बांधी गई रस्सी केडीए से रिटायर्ड सुपरवाइजर रंजीत सिंह (61) के लिए जानलेवा साबित हुई। उनकी बाइक इस रस्सी में उलझकर फिसल गई थी, जिससे वह काफी दूर तक घिसटते चले गए। इससे उनके सिर,चेहरे के साथ ही अंदरूनी चोटें आ गई थीं। रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टिकरा गांव से लौट रहे थे बर्रा–8 निवासी रंजीत सिंह के परिवार में पत्नी शिवप्यारी और बेटे अजीत व शंकर हैं। बेटे शंकर ने बताया कि रंजीत पिछले साल जुलाई में रिटायर हुए थे। गुरुवार सुबह रंजीत साउथ सिटी के पास स्थित अपने गांव टिकरा गेहूं कटवाने के लिए बाइक से गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह वापस घर लौट रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर पहले रामगोपाल चौराहे के पास निर्माणाधीन सड़क पर लगी बैरीकेडिंग की सफेद रस्सी में उनकी बाइक फंस गई, इससे वह बाइक समेत काफी दूर तक घिसटते चले गए और सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें उठाया तो उन्होंने ठीक होने की बात कहते हुए बेटे अजीत को फोन कर मौके पर बुलाया। घर पहुंचने पर बिगड़ी हालत अजीत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। घबराए परिजन उन्हें तुरंत सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन ने निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में इंटरमीडिएट में पूनम यादव बनीं जिला टॉपर:दूसरे पर प्रवीण सिंह और तीसरे पर आर्या ने बढ़ाया मान
    Next Article
    रामपुर कचहरी में ज्वलनशील पदार्थ से आत्मदाह का प्रयास:पुलिस ने युवक को बचाया, न्यायिक जांच कमेटी गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment